चेन्नई, 28 सितंबर अगले साल तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा सात अक्टूबर को की जाएगी।
अन्नाद्रमुक की कार्यसमिति की पांच घंटे तक चली बैठक के बाद पार्टी के उप संयोजक के पी मुनुसामी ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के शीर्ष नेता ओ पन्नीरसेल्वम एवं के पलानीस्वमी द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में बताया जाएगा।
यह भी पढ़े | कोरोना के मिजोरम में पिछले 24 घंटे में 44 नए मरीज पाए गए: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मुनुसामी का बयान इस मायने से अहम है कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम के गुटों के बीच इस बात को लेकर कथित रूप से मतभेद है कि विधानसभा में पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा । पन्नीरसेल्वम संयोजक के रूप में पार्टी में अहम पद पर हैं।
हाल ही में दोनों नेताओं ने भिन्न-भिन्न राय सामने आने के बाद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से अपनी बात नहीं रखने का निर्देश दिया था।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: देवेंद्र फडणवीस बोले-बिहार चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा सोशल मीडिया.
मुनुस्वामी ने कहा कि कार्यसमिति ने 15 प्रस्ताव भी पारित किये।
संवाददाता सम्मेलन में उनके साथ वरिष्ठ नेता के ए सेगोट्टैयन, आर वैद्यलिंगम और एस पी वेलुमणि भी थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY