देश की खबरें | अहमदाबाद कोविड अस्पताल में आग : मुख्य प्रशासक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने ‘‘लापरवाही से मौत’’ के मामले में निजी अस्पताल के प्रशासक को बुधवार को गिरफ्तार किया । पिछले सप्ताह हुई इस घटना में आईसीयू में भर्ती आठ कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 12 अगस्त शहर के कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने ‘‘लापरवाही से मौत’’ के मामले में निजी अस्पताल के प्रशासक को बुधवार को गिरफ्तार किया । पिछले सप्ताह हुई इस घटना में आईसीयू में भर्ती आठ कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रेय अस्पताल के मुख्य प्रशासक 57 वर्षीय भारत महंत को नवरंगपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। महंत की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

यह भी पढ़े | Union Minister Shripad Y Naik Tests Positive For COVID-19: मोदी सरकार में एक और मंत्री श्रीपद वाई नाइक कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकरी.

पुलिस उपायुक्त एम.ए. पटेल ने बताया कि 1998 से अस्पताल का प्रशासन संभाल रहे महंत को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

छह अगस्त तड़के अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित आईसीयू में आग लगने से कोविड-19 के आठ मरीजों की जलकर मौत हो गई।

यह भी पढ़े | केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने 120 अगस्त को भादंसं की धारा 304 (लापरवाही के कारण मौत) में महंत के खिलाफ मामला दर्ज किया।

प्राथमिकी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी लेकिन मरीजों की मौत आईसीयू में ‘‘वेंटिलेशन’ की कमी के कारण हुई क्योंकि कमरे की सभी चारों खिड़कियों को स्क्रू की मदद से स्थाई रूप से बंद कर दिया गया था।

उसके अनुसार, घटना से पहले अस्पताल का अग्निशमन ऑडिट नहीं हुआ था और ना ही वहां आग लगने की चेतावनी देने वाला अलार्म लगा हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\