जरुरी जानकारी | कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ग्रोकॉम्स ने 10 लाख डॉलर जुटाए

नयी दिल्ली, 20 जुलाई कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ग्रोकॉम्स ने इन्फो एज समेत अन्य निवेशकों से 10 लाख डॉलर (करीब आठ करोड़ रुपये) जुटाए हैं। कंपनी इस निवेश का इस्तेमाल अपना परिचालन बढ़ाने के लिए करेगी।

कोच्चि स्थित ग्रोकॉम्स ने बयान में कहा कि उसने निवेश के एक दौर में 10 लाख डॉलर का निवेश हासिल किया है।

कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी को केरल स्टार्टअप मिशन के समर्थन के साथ इंडिग्राम लैब्स फाउंडेशन द्वारा सहायता प्राप्त है।

कंपनी ने इस निवेश का उपयोग अपने मंच और बाजार में पहुंच को बढ़ाने के लिए करेगी।

ग्रोकॉम्स की स्थापना वर्ष 2021 में जॉर्ज कुरियन कन्ननथानम, बिबिन मैथ्यूज और नरेंद्रनाथ पी ने की गई थी।

राजेश जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)