एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आत्मनिर्भर, डिजिटल भारत के लिये कृषि महत्वपूर्ण: तोमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि कृषि क्षेत्र को साथ लेकर ही आत्मनिर्भर और डिजिटल भारत का सपना साकार हो सकेगा। मंत्रालय ने कृषि क्षेत्र के डिजिटलीकरण के लिये ठोस कदम उठाये हैं।

जरुरी जानकारी | आत्मनिर्भर, डिजिटल भारत के लिये कृषि महत्वपूर्ण: तोमर

नयी दिल्ली, एक जून कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि कृषि क्षेत्र को साथ लेकर ही आत्मनिर्भर और डिजिटल भारत का सपना साकार हो सकेगा। मंत्रालय ने कृषि क्षेत्र के डिजिटलीकरण के लिये ठोस कदम उठाये हैं।

आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार केंद्रीय मंत्री तोमर ने यह बात कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ चार संस्थानों के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान कही।

ये संस्थान है- पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट, अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस), ईएसआरआई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं एग्रीबाजार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड।

इन संगठनों के साथ एक वर्ष की अवधि के भीतर आधार के रूप में किसान डेटाबेस का उपयोग करके पायलट परियोजना के लिए एमओयू किया गया है।

बयान के अनुसार ‘नेशनल एग्रीकल्चर जियो हब’ की स्थापना तथा शुरूआत के लिये ईएसआरआई के साथ एमओयू किया गया है।

वहीं अमेजन वेब सर्विसेज के साथ कृषि मूल्य श्रृंखला में डिजिटल सेवाओं और डिजिटल कृषि से संबंधित नवप्रवर्तन परिवेश के सृजन के लिए समझौता किया गया है।

इसके अलावा डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए तीन राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान) में पायलट परियोजना के लिए कृषि विभाग के साथ सहयोग करने को लेकर एग्रीबाजार के साथ समझौता किया गया है।

साथ ही तीन जिलों...हरिद्वार (उत्तराखंड), हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) और मुरैना (मध्य प्रदेश) में कृषि प्रबंधन और किसान सेवा के लिए पतंजलि के साथ एमओयू हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).