देश की खबरें | छह एफपीओ को पूर्ण विकसित कंपनी में तब्दील करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के छह किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को पूर्ण विकसित कंपनियों में तब्दील करने के लिए बुधवार को एक समझौते पर दस्तखत किए गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर, 28 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के छह किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को पूर्ण विकसित कंपनियों में तब्दील करने के लिए बुधवार को एक समझौते पर दस्तखत किए गए।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कि एफपीओ को पूर्ण विकसित कंपनियों में बदलने की योजना परवान चढ़ने जा रही है। पूर्वांचल में सरकार की इस पहल में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय मददगार बना है।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- कोरोना से बच्चों की सुरक्षा जरूरी.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थिक सलाहकार के.वी. राजू की मौजूदगी में गोरखपुर विश्वविद्यालय और गोरखपुर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र (एमजीकेवीके) के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

प्रवक्ता के मुताबिक, इस समझौता ज्ञापन के तहत छह एफपीओ को पूर्ण विकसित कंपनियों में तब्दील करने के लिए विश्वविद्यालय का बिजनेस इनक्यूबेटर सेल मदद करेगा। फिर ये कंपनियां बीज उत्पादन, मत्स्य पालन, पशुपालन, जैव-उर्वरक, गुड़ उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण और बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन को लेकर काम करेंगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार के काॅलेजों में बढ़ी 1330 सीटें, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- यह पांच-छह नए काॅलेज खोलने के बराबर.

गोरखपुर विश्वविद्यालय इन स्टार्टअप्स को कार्यालय, स्थान और बुनियादी सहायता प्रदान करेगा और पूर्ण विकसित कंपनियों में तब्दील होने पर इन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

इन कंपनियों को स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक निश्चित धनराशि शुल्क के रूप में ली जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\