एजेंसी न्यूज

Agra: आगरा में बैंक में कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे 56 लाख रुपये

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और 56.98 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

Agra: आगरा में बैंक में कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटे 56 लाख रुपये
लूटपाट (Photo Credits-

आगरा (उप्र), 15 दिसंबर. आगरा के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया और 56.98 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर गए. पुलिस को सूचना मिली तो उसने पूरे शहर की नाकाबंदी कर चेकिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका.

पुलिस के मुताबिक, थाना सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में मंगलवार शाम पांच बजे तक कर्मचारी मौजूद थे. बैंक के लेन देन का कार्य बंद हो चुका था. अचानक चार बदमाश बैंक में घुस गए, जोकि तमंचे और चाकू लिए हुए थे. बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और स्ट्रांग रूम को खुलवाकर उसमें रखे 56.98 लाख रुपये बैग में रखने के बाद उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गये. यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: इंदौर के बैंक लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 अपराधियों को लगी गोली, एक फरार

बैंक लूट की सूचना मिलने पर एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).