एजेंसी न्यूज

Rajasthan Shocker: नया मकान बनाने को लेकर पति से महिला का हुआ झगड़ा, गुस्से में आकर 2 महीने के बेटे को कुएं में फेंका, गई जान

बारां जिले में पति द्वारा नया घर नहीं बनाने से आक्रोशित एक महिला ने अपने दो माह के शिशु की ससुर के खेत के कुएं में फेंक कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Rajasthan Shocker: नया मकान बनाने को लेकर पति से महिला का हुआ झगड़ा, गुस्से में आकर 2 महीने के बेटे को कुएं में फेंका, गई जान
प्रतिकत्मका तस्वीर (Photo Credits File)

कोटा (राजस्थान), पांच मार्च:  बारां जिले में पति द्वारा नया घर नहीं बनाने से आक्रोशित एक महिला ने अपने दो माह के शिशु की ससुर के खेत के कुएं में फेंक कर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरोपी निशु (26) को हिरासत में लिया गया है और उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार को देवेरी गांव में हुई थी.

पुलिस के मुताबिक, पति के दो बड़े भाइयों की तरह नया घर नहीं बनाने को लेकर महिला का पति से अक्सर झगड़ा होता था. उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला बेटे के साथ अपने मायके जाने के लिये घर से निकल गई. एसएचओ (कस्बा थाना) रविंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने मायके जाने के दौरान अपने बेटे रोहित को अपने ससुर के खेत में एक कुएं में फेंक दिया था. यह भी पढ़े: Gujarat: बेटे की हत्या के आरोप में महिला और प्रेमी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि महिला के खुलासे पर शनिवार को कुएं से नवजात का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. पति ने पुलिस को बताया कि उसने एक साल पहले अपनी तीन साल की बेटी के साथ भी ऐसा ही किया था, हालांकि कुछ लोगों ने उसे ऐसा करते देख लिया और बच्ची को बचा लिया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).