देश

Rajasthan Shocker: शराबी पति ने पत्नी से की हैवानियत, महिला को मोटरसाइकिल से बांधकर घसीटा; राजस्थान के नागौर से वायरल हो रहा शर्मनाक VIDEO

राजस्थान के नागौर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक महिला को उसके शराबी पति ने कथित तौर पर पिटाई की और इसके बाद मोटरसाइकिल से बांधकर उसे पूरे गांव में घसीटा है.

Rajasthan Shocker: शराबी पति ने पत्नी से की हैवानियत, महिला को मोटरसाइकिल से बांधकर घसीटा; राजस्थान के नागौर से वायरल हो रहा शर्मनाक VIDEO
Photo- X/@SmritiSharma_

Rajasthan Shocker: राजस्थान के नागौर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक महिला को उसके शराबी पति ने कथित तौर पर पीटा और फिर मोटरसाइकिल से बांधकर पूरे गांव में घसीटा. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पांचौड़ी थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कथित घटना करीब एक महीने पहले नाहरसिंहपुरा गांव में हुई थी. आरोपी की पहचान 32 वर्षीय प्रेमाराम मेघवाल के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को पीटा और फिर उसे अपनी मोटरसाइकिल से बांधकर पूरे गांव में घसीटा. पीड़ित महिला ने घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई. फिलहाल, वह अब अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पीड़िता के पति प्रेमाराम मेघवाल को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया.

ये भी पढें: Rajasthan Heavy Rainfall: राजस्थान में भारी बारिश का कहर, दो दिनों में 25 से ज्यादा लोगों की मौत; VIDEO

पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी मेघवाल शराबी है और अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था. वह उसे गांव में किसी से बात भी नहीं करने देता था. पुलिस को आरोपी के पड़ोसियों ने यह जानकारी दी. इस बीच, नागौर के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि हमने मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. ऐसा माना जा रहा है कि महिला और पुरुष के बीच कुछ विवाद हुआ था, क्योंकि वह अपनी बहन के पास जाना चाहती थी. हमने उससे संपर्क किया है. वह नागौर आएगी, जिसके बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).