Rajasthan Shocker: सीकर में बेरहम बाप ने पत्नी से शराब के लिए मांगे पैसे, नहीं देने पर छत से नीचे फेंका 3 महीने के बेटे को, गई जान
राजस्थान के सीकर में बेरहम बाप का एक मामला सामने आया है.यहां नशे में धुत इस शख्स ने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. लेकिन पैसे पत्नी ने देने से मना कर दिए. जिससे वह गुस्से में आकर अपने तीन महीने के बेटे को छत से नीचे फेंक दिया.
Rajasthan Shocker: राजस्थान के सीकर में बेरहम बाप का एक मामला सामने आया है.यहां नशे में धुत इस शख्स ने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. लेकिन पैसे पत्नी ने देने से मना कर दिए. जिससे वह गुस्से में आकर अपने तीन महीने के बेटे को छत से नीचे फेंक दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन जब तक बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. मामले में बच्चे की मां ने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.
स्थानीय पुलिस के अनुसार आरोपी जालूपुरा के जयपुर का रहने वाला है, जिसका नाम शाहरुख है. पुलिस के अनुसार पिछले आठ महीने से वह सीकर में उसका ससुराल हैं. वहीं पर वह अपनी पत्नी के साथ रहा था. वह शराब का आदि था. शराब पीने को लाकर ही अपनी पत्नी सेपैसे मांगे. जब उसकी पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसे गुस्सा आ गया. गुस्से में आकर उसने अपने तीन साल के मासूम बेटे को ही छत से उठाकर नीचे फेंक दिया. यह भी पढ़े: Rajasthan Shocker: पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने बेटे की हत्या की, बाद में खुद को गोली मार ली
पुलिस के अनुसार परिजन खून से लथपथ बच्चे लेकर अस्तपाल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बेटे की मौत के बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. मामले में पुलिस आरोपी शाहरूख के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जूट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

