देश की खबरें | काशीपुर के बाद अब रूद्रपुर, बाजपुर में भी लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के बढते मामलों पर रोक लगाने के लिए उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के बाद अब सोमवार को जिला मुख्यालय रूद्रपुर और बाजपुर में भी अगले तीन दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गयी ।

रूद्रपुर, 13 जुलाई कोविड-19 के बढते मामलों पर रोक लगाने के लिए उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के बाद अब सोमवार को जिला मुख्यालय रूद्रपुर और बाजपुर में भी अगले तीन दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गयी ।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मददेनजर रूद्रपुर में सोमवार रात 12 बजे से अगले तीन दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है ।

यह भी पढ़े | नेपाल के PM केपी ओली का विवादित बयान, बोले- असली अयोध्या नेपाल में है, भगवान राम नेपाली हैं.

उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने बताया कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं के अलावा बाजार, कार्यालय आदि सब बंद रहेंगे । उन्होंने बताया कि व्यापार जगत भी लॉकडाउन के पक्ष में है ।

इसी प्रकार, बाजपुर के उपजिला मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने भी बाजपुर शहर तथा उसके आसपास के करीब एक दर्जन गांवों में सोमवार की मध्यरात्रि से लेकर 16 जुलाई की मध्यरात्रि तक पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है ।

यह भी पढ़े | नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली का विवादित बयान, बोले भगवान राम नेपाली थे, असली अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में है : 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिले के काशीपुर क्षेत्र में कोरोनावायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को रोकने के लिए उपजिलाधिकारी गौरव कुमार 11 जुलाई से लागू लॉकडाउन को पहले ही 14 जुलाई तक के लिए बढा चुके हैं ।

पिछले कुछ दिनों से उधमसिंह नगर जिले में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि देखने को मिली है । नौ जुलाई को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले सामने आए थे लेकिन 10 जुलाई को यह आंकडा उछलकर 41 पर पहुंच गया । अगले दिन 11 जुलाई को 14 नए मामले दर्ज किए गये जबकि 12 जुलाई को 40 और सोमवार को 38 नए मामले सामने आए ।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\