एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: अंग्रेजी में फेल होने के बाद 12वीं की छात्रा ने दी जान

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर में फेल होने से दुखी 17 वर्षीय एक लड़की ने कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Madhya Pradesh: अंग्रेजी में फेल होने के बाद 12वीं की छात्रा ने दी जान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बालाघाट, 30 अप्रैल : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर में फेल होने से दुखी 17 वर्षीय एक लड़की ने कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया. तिरोड़ी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया कि घटना शुक्रवार रात बालाघाट जिले के गुडरुघाट गांव में हुई. उन्होंने बताया कि रजनी लिल्हारे अंग्रेजी के पेपर में फेल होने के कारण निराश महसूस कर रही थी. वह घर से निकलीं और अपने चचेरे भाई से फोन पर बात करते हुए उसने कुएं में छलांग लगा दिया. यह भी पढ़ें : Hyderabad: हैदराबाद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

अधिकारी ने कहा कि फोन पर उसके कूदने की आवाज सुनकर उसके चचेरे भाई ने परिवार को सूचित किया. जब तक रजनी का परिवार घटनास्थल पर पहुंचा जब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).