देश की खबरें | युवक की पिटाई करने के बाद उसे थूककर चाटने पर मजबूर किया, दो आरोपी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उप्र), नौ सितम्बर जिले के बढ़हलगंज में एक युवक की पिटाई करने के बाद उसे जबरन थूककर चाटने को मजबूर किये जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो में छह लोग एक युवक को पीटते हुए उससे थूककर चाटने को कह रहे हैं।

यह भी पढ़े | कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया: 9 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गोरखपुर जिले के बढ़हलगंज इलाके में हुई इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना के पीड़ित युवक ने इस सिलसिले में दी गयी तहरीर में कहा है कि गत 31 अगस्त को अपराह्न करीब तीन बजे वह अपने चचेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से बढ़हलगंज के खुटभार गांव स्थित अपने घर जा रहा था।

यह भी पढ़े | MPs/MLAs Cases: मौजूदा और पूर्व सांसदों व विधायकों के खिलाफ 4,442 मामले लंबित- सुप्रीम कोर्ट.

रास्ते में जब वह दावनबीर बाबा स्थान पर पहुंचा, कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर गाली—गलौज शुरू कर दी। उसे मारापीटा और थूककर चाटने को मजबूर किया।

युवक का कहना है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया जो अब वायरल हो गया है।

इस बीच, बढ़हलगंज के थानाध्यक्ष राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में दो नामजद आरोपियों नारद और नागेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)