विदेश की खबरें | अफगानिस्तान: तालिबान ने धार्मिक आरोपों के चलते फैशन मॉडल को हिरासत में लिया

तालिबान के खुफिया महानिदेशालय ने मंगलवार को ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें फैशन मॉडल अजमल हकीकी के हाथों में हथकड़ी लगी दिखाई देती है।

व्यापक रूप से प्रसारित और विवादास्पद वीडियो में हकीकी के सहयोगी गुलाम सखी कुरान की अरबी आयतों को हास्यपूर्ण आवाज के साथ बोलते हैं, जिस पर हकीकी को हंसते हुए देखा जा सकता है।

सखी समेत तीन अन्य साथियों के साथ मौजूद हकीकी ने कहा, ''मैं अफगानिस्तान के लोगों, आदरणीय धार्मिक विद्वानों और इस्लामी अमीरात से माफी मांगता हूं।''

सखी हिरासत में लिए जाने से पहले भी दो बार माफी मांग चुके थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)