एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एडमिरल कर्मबीर सिंह ने कैंपबेल खाड़ी में नौसेना स्टेशन का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह ने शुक्रवार को ग्रेट निकोबार द्वीप में कैंपबेल खाड़ी में रणनीतिक रूप से स्थित नौसेना के एयर स्टेशन का दौरा किया तथा क्षेत्र में भारतीय नौसेना की परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

देश की खबरें | एडमिरल कर्मबीर सिंह ने कैंपबेल खाड़ी में नौसेना स्टेशन का दौरा किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 नवंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह ने शुक्रवार को ग्रेट निकोबार द्वीप में कैंपबेल खाड़ी में रणनीतिक रूप से स्थित नौसेना के एयर स्टेशन का दौरा किया तथा क्षेत्र में भारतीय नौसेना की परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Ajeet Sharma Appointed CLP Leader: बिहार में अजित शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त.

उन्होंने कहा कि एयर स्टेशन आईएनएस बाज़ हिंद महासागर क्षेत्र से गुजरने वाले कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों पर नज़र रखता है।

अंडमान-निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने एडमिरल सिंह को विभिन्न परिचालन विषयों से अवगत कराया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान की गोलीबारी में घायल हुए एक जवान की मौत, आज के हमले में शहीदों की संख्या 4 हुई: 13 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना प्रमुख को कमान के बुनियादी ढांचे और परिचालन संबंधी तैयारियों आदि के बारे में अवगत कराया गया। उन्हें मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य में तैयारियों के बारे में जानकारी दी गयी।

उन्होंने कहा, "इस यात्रा का मकसद दीपावली के मौके पर जवानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना था।"

अंडमान-निकोबार कमान तीनों सेनाओं की कमान है। यह देश का इस तरह की एकमात्र कमान है जिसकी हिंद महासागर में देश के रणनीतिक हितों की रक्षा में अहम भूमिका रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2020 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).