गौतमबुद्ध नगर में गर्भवती महिलाओं को कोरोना टीका लगाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू की
जनपद गौतमबुद्ध नगर में गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस का टीका लगाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में गर्भवती महिलाओं की संख्या करीब पचास हजार है.
नोएडा, आठ जुलाई: जनपद गौतमबुद्ध नगर में गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस का टीका लगाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में गर्भवती महिलाओं की संख्या करीब पचास हजार है. उन्होंने कहा कि पहले गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने की अनुमति नहीं थी लेकिन अब गर्भवती महिलाओं का टीका लग सकता है.
उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली है उन्होंने गर्भवती महिलाओं तथा उनके परिजनों से टीके लगवाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर वर्ग की महिलाओं को टीका दिया जा रहा है.
Tags
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Noida School Closed: नोएडा में कड़ाके की ठंड के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, 17 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद
\