देश की खबरें | स्थानीय अंपायरों की अनुभवहीनता के कारण टेस्ट में अतिरिक्त रिव्यू का सुझाव दिया : कुंबले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on देश at LatestLY हिन्दी . गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक के सुझाव के अलावा कुंबले की अगुवाई वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने टेस्ट क्रिकेट में स्थानीय अंपायरों और अतिरिक्त रिव्यू का भी सुझाव दिया है ।
नयी दिल्ली, 26 मई आईसीसी क्रिकेट समिति के प्रमुख अनिल कुंबले ने कहा है कि स्थानीय अंपायरों की अनुभवहीनता के कारण उन्होंने टेस्ट में अतिरिक्त रिव्यू का सुझाव दिया है । कोरोना वायरस महामारी से उबरने के बाद क्रिकेट की बहाली होने पर संभवत: स्थानीय अंपायर ही टेस्ट मैचों में अंपारयिंग करेंगे ।
गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक के सुझाव के अलावा कुंबले की अगुवाई वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने टेस्ट क्रिकेट में स्थानीय अंपायरों और अतिरिक्त रिव्यू का भी सुझाव दिया है ।
भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि स्थानीय अंपायरों का सुझाव इसलिये दिया गया क्योंकि कोरोना महामारी के कारण यात्रा संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी ।
उन्होंने स्टार स्पोटर्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड से कहा ,‘‘ इस समय क्रिकेट की बहाली जरूरी है । यात्रा संबंधी पाबंदियों के कारण पृथक - वास के प्रावधान होंगे । पेनल में बहुत सारे एलीट अंपायर नहीं हैं तो हमें लगा कि क्रिकेट फिर शुरू करने के लिये स्थानीय अंपायर ही बेहतर होंगे ।’’
यह भी पढ़े | साख निर्धारण कंपनी क्रिसिल ने कहा, आजादी के बाद भारत के सामने सबसे भीषण मंदी का संकट.
कुंबले ने कहा ,‘‘बहुत देशों में स्थानीय अंपायरों के पास टेस्ट मैचों में अंपायरिंग का अनुभव नहीं है। यही वजह है कि हमने 20 साल पहले तटस्थ अंपायरिंग का चलन शुरू किया ताकि पक्षपातरहित अंपायरिंग हो ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ अतिरिक्त रिव्यू का सुझाव इसलिये दिया गया ताकि अंपायरों की अनुभवहीनता से किसी एक टीम को फायदा नहीं हो ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)