देश की खबरें | अभिनेत्री कृति सेनन कोरोना वायरस से संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री कृति सेनन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और फिलहाल अपने घर पर ही पृथकवास में रह रही हैं।
मुम्बई, नौ दिसम्बर अभिनेत्री कृति सेनन कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और फिलहाल अपने घर पर ही पृथकवास में रह रही हैं।
कृति (30) हाल ही में अभिनेता राज कुमार राव के साथ चंडीगढ़ से एक फिल्म की शूटिंग कर मुम्बई लौटी थीं।
कृति ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि वह डॉक्टरों और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों द्वारा दी गई सलाह का पालन कर रही है।
अभिनेता ने कहा, ‘‘ मैं आप सभी को बताना चाहूंती हूं कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं। चिंता की कोई बात नहीं है, मैं स्वस्थ महसूस कर रही हूं और बीएमसी और मेरे डॉक्टर की सलाह पर घर पर ही अलग रह रही हूं।’’
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश, यातायात प्रभावित.
सेनन ने कहा कि संक्रमण मुक्त होते ही वह फिर काम पर लौटेंगी। साथ ही उन्होंने शुभकामनाओं के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 4,026 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 18,59,367 हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)