देश की खबरें | अभिनेता शरद पोंक्षे का राकांपा से कोई संबंध नहीं है: जयंत पाटिल

मुंबई, 24 जून अभिनेता शरद पोंक्षे के यहां संवाददाता सम्मेलन में राकांपा नेताओं के साथ मंच साझा करने के एक दिन बाद पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने बुधवार को कहा कि अभिनेता का पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं है और ‘‘न कभी होगा।’’

पोंक्षे ने महात्मा गांधी की हत्या पर आधारित विवादित मराठी नाटक ‘मी नाथूराम गोडसे बोलतोय’ में मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: रक्षा पेंशन से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, खर्च होता है बजट का बड़ा हिस्सा.

राज्य के जल संसाधन मंत्री ने कहा कि देश में गांधी की हत्या एक ‘‘आतंकी गतिविधि’’ थी और हत्या का बचाव करने वाली विचारधारा भी ‘‘निश्चित रूप से घृणास्पद’’ है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान पार्टी के कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा चलाये गये राहत कार्य के संबंध में मंगलवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अभिनेता मौजूद थे।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उपमुख्यमंत्री अजित पवार और पाटिल इस मौके पर मौजूद थे।

पाटिल ने कई ट्वीट कर कहा कि कई अन्य के साथ ट्रस्ट ने लॉकडाउन की अवधि के दौरान ‘बैकस्टेज’ कलाकारों को 30 लाख रुपये से अधिक मदद उपलब्ध कराई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘शरद पोंक्षे मराठी नाट्य परिषद के अध्यक्ष प्रसाद कांबली और इसके पदाधिकारियों के साथ इसके लिए (मदद) आभार व्यक्त करने के वास्ते पार्टी कार्यालय आये थे।’’

पाटिल ने ट्वीट किया, ‘‘पोंक्षे का पार्टी से कोई संबंध नहीं है और न कभी होगा।’’

मंत्री ने कहा कि राकांपा गांधीवादी विचारधारा में विश्वास करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)