देश की खबरें | अदाकारा सना खान ने अभिनय को कहा अलविदा, समाज की सेवा करने का किया फैसला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, नौ अक्टूबर टेलीविजन एवं फिल्म अदाकारा सना खान ने शुक्रवार को अभिनय छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि अब वह अपना सारा समय बेसहारा लोगों की सेवा करने में गुजारना चाहती हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में एक पोस्ट जारी कर लोगों को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bhima Koregaon Case: एनआईए ने भीमा कोरेगांव मामले में 8 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया.

खान ने लिखा, ‘‘आज मैं अपनी जिंदगी के अहम मोड़ पर आप सबसे बात कर रही हूं। मैं वर्षों से फिल्म जगत में हूं और इस दौरान मेरे चाहने वालों से मुझे शोहरत, इज्जत और दौलत मिली, जिसकी मैं शुक्रगुजार हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ अब कुछ दिन से मुझे यह बात सता रही है कि क्या इंसान का दुनिया में आने का मकसद केवल दौलत और शोहरत कमाना है? क्या उनका यह फर्ज नहीं बनता कि वे उन लोगों की मदद करें जो बेसहारा हैं?’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की बड़ी चेतावनी, बोले- नए यूपी में माफियाओं को संरक्षण नहीं, केवल मानमर्दन.

सना ने कहा कि उन्होंने ‘‘फिल्म जगत छोड़ने का फैसला कर लिया है।’’

सना ने कहा कि कोई भी शख्स अब सिने जगत से जुड़े काम के सिलसिले में उनसे सम्पर्क ना करे।

सना ने 2005 में फिल्म ‘यह है हाई सोसायटी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)