देश की खबरें | अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने नाम की फर्जी प्रोफाइलों को लेकर शिकायत दर्ज करायी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 18 नवंबर लोकप्रिय बंगाली अभिनेता सब्यसाची चक्रवर्ती ने कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अज्ञात शरारती लोग उनकी तस्वीर और नाम की फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल चला रहे हैं और उन पर अश्लील सामग्री पोस्ट कर रहे हैं।

फिल्म ‘फेलुदा’ और ‘काकाबाबू’ में जासूस की भूमिका निभा कर मशहूर हुए चक्रवर्ती ने पुलिस को बताया कि उन्हें पिछले महीने ही इन प्रोफाइल के बारे में पता चला है।

यह भी पढ़े | सीएम भूपेश बघेल प्रदेश वासियों को देंगे एक और पर्यटन स्थल की सौगात, 19 नवंबर को होगा ‘इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा’ का लोकार्पण.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “चक्रवर्ती की सोशल मीडिया पर कोई प्रोफाइल नहीं है। हाल ही में उनकी नजर उनके नाम और तस्वीरों के साथ चल रही इन फर्जी प्रोफाइलों पर पड़ी लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।”

चक्रवर्ती ने इसकी शिकायत 12 नवंबर को कोलकाता पुलिस की साइबर सेल में दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत, मार्च 2023 तक यमुना नदी के प्रदूषण को केजरीवाल सरकार 90 प्रतिशत करेगी खत्म, जल बोर्ड को दिए निर्देश.

अधिकारी ने कहा कि एक आईपी अड्रेस का पता लगाया गया है जिसका इस्तेमाल फर्जी प्रोफाइल बनाने और संचालित करने के लिए किया गया था।

उन्होंने कहा कि जल्द ही दोषी को सजा दिलाई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)