बेंगलुरु, 12 जून कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप की मित्र और सह-कलाकार के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति की हत्या की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेणुकास्वामी (33) ने सोशल मीडिया पोस्ट पर पवित्रा गौड़ा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जिसकी वजह से दर्शन उसपर क्रोधित हो गए।
उन्होंने कहा, "पवित्रा ने ही दर्शन को रेणुकास्वामी को दंडित करने के लिए उकसाया था और इसके मुताबिक योजना बनाई गई।"
रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग के लक्ष्मी वेंकटेश्वर लेआउट के रहने वाले थे और एक फार्मेसी कंपनी में काम करते थे।
सूत्रों के अनुसार, "दर्शन ने दर्शन फैन क्लब के संयोजक राघवेंद्र उर्फ रघु की चित्रदुर्ग इकाई को योजना में शामिल किया, जिसने रेणुकास्वामी के बारे में सारी जानकारी प्राप्त की।"
रेणुकास्वामी की पत्नी सहाना ने कहा कि राघवेंद्र उनके पति को शुक्रवार रात उनके घर के पास से ले गया।
सूत्रों ने कहा कि पीड़ित का अपहरण करके बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक झोपड़ी में ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि उसके (रेणुकास्वामी के) पूरे शरीर की हड्डियों में कई फ्रैक्चर थे उन्होंने कहा, "दर्शन ने रेणुकास्वामी को बेल्ट से पीटा और जब वह बेहोश हो गया तो उनके साथियों ने उसे लाठियों से पीटा। इसके अलावा उन्होंने उसे एक दीवार पर फेंक दिया जो घातक साबित हुआ।"
मरने के बाद उसके शव को बरसाती नाले में फेंक दिया गया।
जब एक फूड डिलीवरी बॉय ने देखा कि कुत्ते एक मानव शरीर को खा रहे हैं तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
कामाक्षीपाल्या पुलिस से इस मामले की जांच के दौरान दो आरोपियों ने संपर्क किया और यह स्वीकार किया कि वित्तीय विवाद के चलते उन्होंने रेणुकास्वामी को मार डाला।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को दर्शन और पवित्रा की संलिप्तता का पता चला।
रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में दर्शन, उनकी दोस्त और फिल्म अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और 11 अन्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।
अभिनेता (47) को एक अदालत ने छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY