देश की खबरें | गोवा में रेव पार्टी करने के मामले में गिरफ्तार अभिनेता को जमानत मिली
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 25 अगस्त गोवा की एक अदालत ने मंगलवार को बॉलीवुड कलाकार कपिल झावेरी को जमानत प्रदान की, जिन्हें 15 अगस्त को उनके आवास पर रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

प्रधान सत्र न्यायाधीश इरशाद आगा ने झावेरी को 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

यह भी पढ़े | कोरोना पॉजिटिव JMM प्रमुख शिबू सोरेन को इलाज के लिए रांची से दिल्ली लाया जा रहा है: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने झावेरी को उत्तरी गोवा जिले के वगातोर गांव के उनके घर में 15 अगस्त को हुई रेव पार्टी पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था।

एक पुलिस अधिकारी ने पूर्व में बताया था कि कोविड-19 महामारी के बीच की गई इस पार्टी में छापेमारी के दौरान करीब नौ लाख रुपये की कीमत के मादक पदार्थ भी जब्त किए गए थे।

यह भी पढ़े | Mamata Banerjee Attacks On Modi Govt: ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- कोरोना महामारी के बीच राज्य को दिल्ली से जितना फंड मिलना चाहिए नहीं मिल रहा है.

झावेरी के अलावा तीन विदेशियों को भी गिरफ्तार किया गया था।

झवेरी को जमानत देते हुए न्यायाधीश ने उन्हें अपना पासपोर्ट आत्मसमर्पण करने और बुधवार से 15 दिनों के लिए जांच अधिकारी के सामने पेश होने का भी आदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)