विदेश की खबरें | यौन शोषण के आरोपी अभिनेता के कान फिल्म महोत्सव में शामिल होने पर रोक
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘मी टू’ अभियान के दौर में संभवत: यह पहली बार है, जब यौन शोषण की आरोपी किसी फिल्मी हस्ती को कान फिल्म महोत्सव में शिरकत करने से रोकने का फैसला किया गया है।

महोत्सव के निदेशक थिएरी फ्रेमॉक्स ने फ्रांसीसी पत्रिका ‘टेलीरामा’ से बातचीत में इस बात की पुष्टि की कि नवारो-मुस्सी को बृहस्पतिवार रात कान में ‘केस 137’ के रेड कार्पेट प्रीमियर में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। नवारो-मुस्सी ने इस फिल्म में सहायक भूमिका निभाई है।

‘टेलीरामा’ की खबर के मुताबिक, नवारो-मुस्सी के साथ रिश्ते में रह चुकी तीन महिलाओं ने 2018, 2019 और 2020 में उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। खबर के अनुसार, सबूतों के अभाव में मामला पिछले महीने रद्द कर दिया गया था, लेकिन तीनों महिलाएं फैसले को चुनौती देने की तैयारी कर रही हैं।

फ्रेमॉक्स ने ‘टेलीरामा’ से कहा, “चूंकि, अपील दायर की गई है, इसलिए जांच अब भी जारी है और मामला रद्द नहीं हुआ है।” उन्होंने कहा, “जब कोई अंतिम कानूनी निर्णय हो जाता है, तो स्थिति बदल जाती है।”

नवारो-मुस्सी के प्रतिनिधियों ने फिलहाल इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अभिनेता के वकील मैरियन पॉजेट-गैग्लियार्डी ने ‘टेलीरामा’ से कहा, “मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिससे पता चले कि कोई कार्यवाही चल रही है। मेरी जानकारी के अनुसार, सिविल पार्टी स्टेटस वाली यह संभावित शिकायत कानूनी रूप से दायर नहीं की गई है।”

कान फिल्म महोत्सव के आयोजकों को अतीत में यौन शोषण की आरोपी फिल्मी हस्तियों को आयोजन में शामिल होने की इजाजत देने के लिए आलोचनाओं को सामना करना पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)