देश की खबरें | बिल चुकाने में असमर्थ दंपत्ति से बच्चा खरीदने के आरोप में अस्पताल पर कार्रवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अस्पताल ने प्रसव पर आया बिल चुकाने में असमर्थ दंपत्ति से कथित रूप से उसका बच्चा खरीद लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा, एक सितंबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अस्पताल ने प्रसव पर आया बिल चुकाने में असमर्थ दंपत्ति से कथित रूप से उसका बच्चा खरीद लिया।

इस बाबत सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए अस्पताल के चार कमरों को सील कर दिया है।

यह भी पढ़े | Maharashtra: पुणे के वाघोली इलाके में गणपति विसर्जन के दौरान 18 साल के लड़के के पानी में डूबने से मौत.

बच्चे के पिता शंभूनगर यमुनापार निवासी शिवचरण का आरोप है कि उसकी गर्भवती पत्नी बबीता ने 24 अगस्त को सर्जरी के बाद बच्चे को जन्म दिया। उसका कहना है कि अस्पताल ने उसे प्रसव का 35 हजार रुपये का बिल बताया, जो उसके पास नहीं थे।

शिवचरण का कहना है कि उसने बिल चुकाने के लिए दो दिन का वक्त मांगा था, लेकिन जब वह बिल जमा नहीं कर सका तो अस्पताल संचालन ने उसके बच्चे को एक लाख रुपये में खरीद लिया और बिल भुगतान के पैसे काटकर उसे 65 हजार रुपये दे दिए।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्रः पुणे के वाघोली इलाके में गणपति विसर्जन के दौरान 18 साल के लड़के के पानी में डूबने से मौत: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस संबंध में अस्पताल की संचालक सीमा गुप्ता का कहना है कि शिवचरण ने लिखित एग्रीमेंट करके बच्चे को गोद दिया है।

इस संबंध में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसी पांडेय का कहना है, ‘‘अस्पताल के डॉक्टर मिलने या बात करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में इस धांधली में अस्पताल की संलिप्पता से इंकार नहीं किया जा सकता है।’’

उनका कहना है कि विभाग की पहली प्राथमिकता बच्चे का पता लगाना है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now