अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लेने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़ में एक शेरिफ अधिकारी और दो पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय आंद्रे लॉन्गमोर को पकड़ने के अभियान के दौरान वह मारा गया। उस पर शनिवार सुबह अटलांटा उपनगर में तीन पुरुषों तथा एक महिला की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।
क्लेटन काउंटी पुलिस ने बताया कि हेनरी काउंटी के शेरिफ अधिकारी ने वह कार देखी जिसे लॉन्गमोर ने चुराया था और उन्होंने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
क्लेटन पुलिस ने बताया कि लॉन्गमोर के साथ मुठभेड़ के बाद वह भाग गया। उसे आखिरकार एक हाई स्कूल के पास मार गिराया गया।
उन्होंने बताया कि लॉन्गमोर को गिरफ्तार करने की कोशिश में हेनरी काउंटी के शेरिफ अधिकारी और क्लेटन के दो पुलिस अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर घायल हो गए।
क्लेटन काउंटी पुलिस के प्रमुख केविन रॉबर्ट्स ने बताया कि सभी तीनों अधिकारियों के स्वस्थ हो जाने की उम्मीद है।
हैम्पटन पुलिस प्रमुख जैम्स टर्नर ने बताया कि शनिवार को मारे गए चारों लोग डॉगवुड लेक्स इलाके के रहने वाले थे जहां लॉन्गमोर रहता था तथा वे सभी 10 मिनट के भीतर ही मारे गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY