Jammu-Kashmir: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी डेढ़ साल बाद उधमपुर से गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अली को उधमपुर जिले के मनसेरा इलाके स्थित बट्टाल-बलियान गांव से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि अली अपराध के बाद से ही भूमिगत था और बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था.
जम्मू: महिला से दुष्कर्म कर वर्ष 2019 से ही फरार चल रहे आरोपी को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के उधमपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रियासी जिले के डांगकोट निवासी शौकत अली (Shaukat Ali) के खिलाफ दिसंबर 2019 में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था और वह तब से फरार चल रहा था. Delhi Crime: दिल्ली में तीन किशोरों की संदिग्ध हालात में हुई मौत, हत्या या हादसा? घेरे में पुलिस!
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अली को उधमपुर जिले के मनसेरा इलाके स्थित बट्टाल-बलियान गांव से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि अली अपराध के बाद से ही भूमिगत था और बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था.
अधिकारी ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर में और केंद्र शासित प्रदेश के बाहर अपना ठिकाना बदल रहा था. उन्होंने बताया कि इसी मामले में पुलिस एक और आरोपी की तलाश कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2021 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

