नयी दिल्ली, तीन सितंबर ट्विटर ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट से जुड़े अकाउंट को हैक कर लिया गया था जिसे बाद में ठीक कर दिया गया ।
ट्विटर के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए दिए गए बयान में कहा, “हमें इसकी जानकारी है और हमने हैक किए गए अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं। हम सक्रियता से स्थिति की जांच कर रहे हैं। इस वक्त, हमें अन्य किसी अकाउंट के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है। अकाउंट सुरक्षित रखने की सलाह देखी जा सकती है।”
यह भी पढ़े | PUBG की लत से गई एक और जान, गुजरात के आणंद में पिता के डांटने पर किशोर ने खाया जहर.
खबरों के मुताबिक हैकर ने बिटकॉइन का इस्तेमाल कर कोविड-19 के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने का अनुरोध करने संबंधी संदेश इस अकाउंट के जरिए डाले थे।
खबर के मुताबिक संदेश में कहा गया, “ यह अकाउंट जॉन विक ने हैक किया है, हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है।”
यह भी पढ़े | दिल्ली: वक्फ बोर्ड को दंगा प्रभावित लोगों को मुआवजा देने से इनकार करने पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश.
इससे पहले 30 अगस्त को, साइबर सुरक्षा की कंपनी साइबल ने दावा किया था कि पेटीएम की ई-कॉमर्स इकाई, पेटीएम मॉल में डेटा उल्लंघन संबंधी घटना के लिए हैकर समूह जॉन विक जिम्मेदार है।
ट्विटर ने कहा कि फिलहाल इस बात के कोई संकेत या सबूत नहीं है कि इस अकाउंट को हैक किए जाने और जुलाई में हुई घटना में कोई संबंध है।
जुलाई में, जेफ बेजोस, बराक ओबामा, बिल गेट्स, एलन मस्क और अन्य हाई-प्रोफाइल उपयोगकर्ताओं के अकाउंट में भी सेंध लगाई गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY