जरुरी जानकारी | एसीसी को नीलामी में मध्य प्रदेश की लामटोला कोयला खदान मिली

नयी दिल्ली, 14 मार्च सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की नौंवें दौर की नीलामी में बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में स्थित लामटोला कोकिंग कोयला ब्लॉक हासिल कर लिया।

एसीसी ने चार प्रतिशत के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 16.75 प्रतिशत प्रीमियम की पेशकश करते हुए खदान के लिए अंतिम बोली जमा की।

कोयला मंत्रालय ने कहा, ‘‘आज की नीलामी को मिलाकर इस दौर में कुल चार कोकिंग कोयला खदानों की नीलामी की गई है। एक बार चालू हो जाने के बाद ये कोयला खदानें आयातित कोकिंग कोयले पर देश की निर्भरता कम कर देंगी।’’

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी का नवीनतम दौर 20 दिसंबर, 2023 को शुरू किया था। इस दौर में 32 कोयला खदानें रखी गई थीं।

मध्य प्रदेश में स्थित लामटोला कोकिंग कोयला खदान में 20 करोड़ टन कोकिंग कोयले का भंडार होने का अनुमान है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)