विदेश की खबरें | अब्राहम लिंकन के बालों का गुच्छा 81 हजार डॉलर से ज्यादा में बिका

बोस्टन के आरआर ऑक्शन के अनुसार, शनिवार को समाप्त हुई नीलामी के दौरान इन चीजों की बोली लगाई गयी।

हालांकि, खरीदार की जानकारी साझा नहीं की गयी है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 2.86 करोड़ के पार, अब तक हुई 918,796 की मौत.

लिंकन के पोस्टमॉर्टम के दौरान उनका महज दो इंच लंबा बालों का यह गुच्छा काटा गया था। वाशिंगटन डीसी के फोर्ड थियेटर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी थी।

आरआर ऑक्शन के अनुसार, यह बालों का गुच्छा अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति की पत्नी मैरी टोड लिंकन के रिश्तेदार तथा केंटुकी के पोस्टमास्टर डॉ लेमैन बीचर टोड के सामने पेश किया गया था। लिंकन के पोस्टमार्टम के दौरान डॉ टोड उपस्थित थे।

यह भी पढ़े | Landslide in Nepal: भूस्खलन से सिंधुपालचौक जिले में 12 लोग लापता, बचाव और खोज अभियान जारी.

डॉ टोड को यह बालों का गुच्छा एक सरकारी टेलीग्राम के ऊपर लगाकर केंटुकी डाकघर में उनके सहायक जॉर्ज किनियर ने भेजा था।

वाशिंगटन में 14 अप्रैल, 1865 को रात 11 बजे तार प्राप्त किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)