देश की खबरें | आप विधायक आतिशी कोविड-19 से संक्रमित पाईं गईं: पार्टी सहयोगी
जियो

नयी दिल्ली, 17 जून आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। उनकी पार्टी के सहयोगियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़े | International Yoga Day 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को सुबह 6.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश को करेंगे संबोधित.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आतिशी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। मुझे उम्मीद है वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर लोगों की सेवा में लग जाएंगी।’’

सूत्रों के अनुसार आतिशी की मंगलवार को कोविड-19 के लिए जांच हुई थी और आज उनकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | बिहार: शहीद कुंदन के पिता ने कहा- मेरे दोनों पोते भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करेंगे : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया कि वह इस समय घर में पृथक हैं।

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, ‘‘शीघ्र स्वस्थ हों आतिशी, कोरोना से जल्द स्वस्थ हों।’’

आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)