‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शनिवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान शनिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे.

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान (PTI)

अहमदाबाद, 8 अक्टूबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान शनिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश महासचिव मनोज सोरथिया ने बताया कि दोनों नेता शनिवार को आदिवासी बहुल दाहोद जिले के दाहोद कस्बे में संयुक्त रूप से एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

इसके बाद वे वडोदरा शहर में एक ‘तिरंगा यात्रा’ में हिस्सा लेंगे. सोरथिया के मुताबिक, रविवार को केजरीवाल और मान आदिवासी बहुल वलसाड जिले के धरमपुर और फिर सूरत जिले के कडोदरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यह भी पढ़ें : नोएडा में ‘कन्वेयर बेल्ट’ बनाने वाली फैक्टरी में आग, कोई हताहत नहीं

उन्होंने बताया कि इन दो दिनों के दौरान ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए राज्य के सामाजिक और अन्य क्षेत्रों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड