Ambala Car Accident Video: अंबाला में कार-ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 4 दोस्तों में 1 की मौत, नए साल पर शिमला करने जा रहे थे पार्टी
अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार गुरुग्राम के युवक की मौत हो गयी।
अंबाला, 31 दिसंबर अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार गुरुग्राम के युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि यह हादसा अंबाला छावनी के पास हुआ जब दीपक और उसके दोस्त ऋतिक, चिराग प्रकाश और तुषार नववर्ष का जश्न मनाने के लिए शिमला जा रहे थे.उन्होंने बताया कि कार तुषार चला रहा था जो हादसे में घायल हो गया है. घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
तुषार ने पुलिस को बताया कि जब वे अंबाला छावनी पहुंचे तो तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और टक्कर के बाद वह पलट गयी. यह भी पढ़े: Rishabh Pant Car Accident: हरियाणा रोडवेज बस के चालक व परिचालक ने बचाई ऋषभ पंत की जान
Stay safe guys: 4 youths from Gurugram were going to Manali to celebrate New Year and while making reels in their car, they met with an accident near Ambala. 1 dead another 3 injured.
- Car speed about 160km/hr pic.twitter.com/LexRjdLfVE
— Tarun 🇮🇳 (@dreamthatworks) December 31, 2022
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

