Rishabh Pant Car Accident: हरियाणा रोडवेज बस के चालक व परिचालक ने बचाई ऋषभ पंत की जान
क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट में हुई दुर्घटना के मामले में सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. करीब 14 सेकंड के वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार हवा से बातें करते हुए कार सड़क किनारे बने लोहे के बैरियर से जा टकराई.
देहरादून, 30 दिसंबर : क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार एक्सीडेंट में हुई दुर्घटना के मामले में सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. करीब 14 सेकंड के वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार हवा से बातें करते हुए कार सड़क किनारे बने लोहे के बैरियर से जा टकराई. इसके बाद कार में आग भी लग गई. और कार जलकर बुरी तरह खाक हो गई.
गनीमत रही कि, हरियाणा रोडवेज बस के चालक व परिचालक के कारण क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बची. जिस वक्त गाड़ी में एक्सीडेंट हुआ तत्काल पीछे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस के चालक सुशील कुमार व परिचालक ने कार हादसा देख 112 नबर पर फोन किया. इससे तुरंत उन्हें मदद मिली. यह भी पढ़ें : Rishabh Pant Car Accident Photos Go Viral: कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए ऋषभ पंत, शरीर पर कई जगह जख्म
पुलिस ने बिना समय गंवाए अस्पताल में ऋषभ पंत को भेजा और उनकी मां को सूचना देते हुए अस्पताल लेकर अपने वाहन से आए एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि मामले की और जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

