देश की खबरें | एक महिला ने 500 रूपये चुराने के आरोप में अपने बेटे के दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओड़िशा के मयूरभंज जिले में कथित रूप से 500 रूपये चुराने को लेकर एक महिला ने 14 साल के एक बालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी ।
बारीपदा, 23 सितंबर ओड़िशा के मयूरभंज जिले में कथित रूप से 500 रूपये चुराने को लेकर एक महिला ने 14 साल के एक बालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी ।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिले के करांजिया थानाक्षेत्र के कियापानोपोशी गांव में यह वारदात हुई।
पुलिस के अनुसार कक्षा सातवी का छात्र राजन बहेरा मंगलवार को अपने दोस्त के घर गया था और कुछ देर बाद अपने घर लौट आया । जब वह अपने दोस्त के घर गया था तब उसकी मां घर में नहीं थी। जब वह लौटी तब उसने 500 रूपये गायब पाये।
जांच अधिकारी सत्यनारायण कोला ने बताया कि राजन के दोस्त की मां ने पहले अपने बेटे से पूछा और फिर जब उसे यह पता कि उसकी गैरहाजिरी में उसके बेटे का दोस्त आया था तब उसने राजन को बुलाया।
कोला के मुताबिक सष्मिता बहेरा नामक इस महिला ने राजन को डंडे से बुरी तरह पीटा। राजन ने घर पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचित किये जाने के बाद पुलिस ने बुधवार को हत्या का मामला दर्ज किया और बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

