देश की खबरें | प्रदूषण को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री और केजरीवाल के बीच जुबानी जंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और दिल्ली के उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल के बीच बुधवार को प्रदूषण के मुद्दे को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 11 नवंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और दिल्ली के उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल के बीच बुधवार को प्रदूषण के मुद्दे को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई।

सावंत ने केजरीवाल से कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के प्रदूषण से निपटने पर ध्यान लगाएं और गोवा के बारे में चिंता ना करें। इस पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण के मुद्दे को सामूहिक रूप से मिलकर दूर करने जाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में वायु प्रदूषण में कुछ सुधार देखने को मिला.

केजरीवाल ने हाल ही में पर्यावरण संरक्षण को लेकर गोवा के लोगों की सराहना की थी और राज्य की भाजपा सरकार पर जनता के विरोध को दबाने का आरोप लगाया था।

कोयला क्षेत्र की तीन परियोजनाओं में विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाकर विरोध-प्रदर्शन करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों का केजरीवाल ने हवाला दिया था।

यह भी पढ़े | 24 Hours Water in Delhi: दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगा 24 घंटे पानी, CM केजरीवाल ने की प्रोजेक्ट की समीक्षा.

केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपने शहर की चिंता करनी चाहिए जहां प्रदूषण एक बड़ी समस्या है।

सावंत की प्रतिक्रिया के तुरंत बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, '' डॉ प्रमोद सावंत, यह दिल्ली का प्रदूषण बनाम गोवा का प्रदूषण की बात नहीं है। दिल्ली और गोवा दोनों ही मेरे लिए प्रिय हैं। हम सब, एक देश हैं। हम सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम होगा कि प्रदूषण दिल्ली और गोवा दोनों ही जगह ना रहे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\