देश की खबरें | दिल्ली में दो दिवसीय महिला अधिवक्ता सम्मेलन आयोजित

नयी दिल्ली, नौ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में देश भर से 1,200 से अधिक महिला अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

अखिल भारतीय महिला अधिवक्ता सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। इसका आयोजन अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, दिल्ली प्रांत ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के सहयोग से किया था।

शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

एक बयान में कहा गया, "सम्मेलन में महिलाओं के ऐतिहासिक योगदान और उनके सशक्तीकरण की आवश्यकता पर गहन चर्चा की गई।"

इसमें देश भर से 1,200 से अधिक महिला अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इसका विषय था 'भारतीय संविधान के 75 वर्ष - उभरते भारत के लिए महिला अधिवक्ताओं की भूमिका'।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश स्वर्णकांता शर्मा और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)