जरुरी जानकारी | 2000 रुपये के कुल 6,099 करोड़ रुपये के नोट अब भी चलन में: आरबीआई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक के 2000 रुपये के नोट वापस लेने के दो साल बाद भी इस मूल्यवर्ग के कुल 6,099 करोड़ रुपये के नोट अब भी चलन में हैं। आधिकारिक आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
मुंबई, एक जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक के 2000 रुपये के नोट वापस लेने के दो साल बाद भी इस मूल्यवर्ग के कुल 6,099 करोड़ रुपये के नोट अब भी चलन में हैं। आधिकारिक आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
रिजर्व बैंक के मुताबिक, 2000 रुपये के बैंक नोट कानूनी रूप से वैध बने हुए हैं।
केंद्रीय बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।
आरबीआई ने बयान में कहा कि चलन में 2000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 30 जून, 2025 को घटकर 6,099 करोड़ रुपये रह गया है।
जब 19 मई, 2023 को इस नोटों को वापस लेने की घोषणा हुई थी, तब ऐसे कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये के नोट चलन में थे।
केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘19 मई, 2023 तक चलन में रहे 2000 रुपये के नोटों में से 98.29 प्रतिशत वापस आ चुके हैं।’’
ऐसे बैंक नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। यह सुविधा अब भी भारतीय रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है।
इसके अलावा भारतीय डाक के माध्यम से 2000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भेजे जा सकते हैं, ताकि उन्हें प्रेषक के बैंक खातों में जमा किया जा सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

