एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कुपवाडा मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी पाकिस्तानी था: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले में मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर के साथ मारे गए एक अन्य आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के आतंकवादी के तौर पर हुई है।

देश की खबरें | कुपवाडा मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी पाकिस्तानी था: पुलिस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर ,20अगस्त जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले में मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर के साथ मारे गए एक अन्य आतंकवादी की पहचान पाकिस्तान के आतंकवादी के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Rajasthan: सचिन पायलट बोले-कांग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही है, कौन किस पद पर रहेगा इसका फैसला पार्टी करेगी.

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादी दानिश बुधवार को मुठभेड़ में मारा गया था।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि दोनों आतंकवादियों का मुठभेड़ में मारा जाने सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है।

यह भी पढ़े | Swachh Survekshan 2020: इंदौर को फिर मिला भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे नंबर पर.

कुमार ने बुधवार को कहा था कि मारे गए आतंकवादियों में से एक आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नसीरुद्दीन लोन था, लोन इस साल की शुरुआत में सीआरपीएफ के छह जवानों की हत्या में शामिल था।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि लोन के कब्जे से एक एके -47 रायफल बरामद हुई है जो चार मई को हंदवाडा के वनगाम में सीआरपीएफ के एक जवान पर हमला करके छीनी गई थी। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि वह सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या में शामिल था।

उन्होंने कहा कि लोन और दानिश का मारा जाना बलों के लिए बड़ी कामयाबी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2020 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).