देश की खबरें | पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), 18 जुलाई नोएडा में शनिवार सुबह पुलिस की दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा बदमाश फरार हो गया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने सेक्टर-27 के पास से मोहम्मद फैजल नामक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूट लिया। फैजल ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

यह भी पढ़े | ओडिशा में कोरोना वायरस के 591 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 16 हजार 701: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सेक्टर-18 में बदमाशों को रोक लिया, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़-तोड़ गोलियां चला दीं।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी साजिद उर्फ पव्वा के पैर में लगी और उसका साथी पुलिस पर गोलियां चलाते हुए वहां से भाग गया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने UP में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर साधा निशाना, कहा- जांच पर ध्यान नहीं देने और आंकड़ों की बाजीगरी के कारण राज्य में तेजी से बढ़ा मामला.

उन्होंने बताया कि साजिद के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, लूटा हुआ मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

उन्होंने बताया कि दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)