एजेंसी न्यूज

Chattisgarh: सुकमा के एक इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Chattisgarh: सुकमा के एक इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया
Credit -File Photo

सुकमा, छह मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मुचाकी जोगा (30) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया.

उन्होंने बताया कि जोगा नक्सलियों के माड़ डिवीजन के प्लाटून नंबर 21 में सक्रिय था और उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम है.अधिकारियों ने बताया कि नक्सली ने 'पूना नर्कोम अभियान' (नयी सुबह, नयी शुरुआत) से प्रभावित होकर और नक्सली नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया. यह भी पढ़े :Gadchiroli: सीआरपीएफ और क्यूएटी की टीम की बड़ी कार्रवाई,टीपागढ़ से 9 आईईडी को जब्त कर किया गया नष्ट

उन्होंने बताया कि जोगा के खिलाफ जिले में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2024 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).