एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 57,118 मामले, स्वस्थ होने वालों की संख्या 10,94,374 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 57,118 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 16,95,988 हो गए जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,94,374 हो गई है।

देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 57,118 मामले, स्वस्थ होने वालों की संख्या 10,94,374 हुई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अगस्त देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 57,118 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 16,95,988 हो गए जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 10,94,374 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 764 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 36,511 हो गई है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: BSF ने फुलबारी में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बॉर्डर गार्ड्स ने मिठाई का किया आदान-प्रदान: 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में फिलहाल 5,65,103 संक्रमित मरीज उपचाररत हैं।

आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.53 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर और घटकर 2.15 प्रतिशत रह गई है।

यह भी पढ़े | बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर ICCR द्वारा वेबिनार 'लोकमान्य तिलक: स्वराज से आत्मनिर्भर भारत' का आयोजन, गृहमंत्री अमित शाह ने की शिरकत.

यह लगातार तीसरा दिन है जब कोविड-19 के मामले 50,000 से ज्यादा सामने आए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक, 31 जुलाई तक 1,93,58,659 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 5,25,689 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

जिन 764 और लोगों की मौत हुई है उनमें 265 महाराष्ट्र से, 97 तमिलनाडु से, 84 कर्नाटक से, 68 आंध्र प्रदेश से, 45 पश्चिम बंगाल से, 43 उत्तर प्रदेश से, 27 दिल्ली से, 23 गुजरात से, 16 पंजाब से हैं। वहीं बिहार और तेलंगाना से 14-14, जम्मू-कश्मीर से 12 और राजस्थान में 11 लोगों की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश से 10, ओडिशा से आठ, असम, हरियाणा और उत्तराखंड से चार-चार, गोवा, झारखंड, केरल से तीन-तीन, छत्तीसगढ़ से दो जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, मणिपुर और पुडुचेरी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

अब तक कुल हुई 36,511 मौत में से सबसे अधिक 14,994 मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3,963, तमिलनाडु में 3,935, गुजरात में 2,441, कर्नाटक में 2,314, उत्तर प्रदेश में 1,630, पश्चिम बंगाल में 1,581, आंध्र प्रदेश में 1,349 और मध्य प्रदेश में 867 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक राजस्थान में अब तक कोविड-19 से 674 लोगों, तेलंगाना में 519, हरियाणा में 421, पंजाब में 386, जम्मू-कश्मीर में 377, बिहार में 296, ओडिशा में 177, झारखंड में 106, असम में 98, उत्तराखंड में 80, केरल में 73 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में 53, पुडुचेरी में 49, गोवा में 45, त्रिपुरा में 21, चंडीगढ़ में 15, हिमाचल प्रदेश में 14, लद्दाख में सात, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पांच-पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली और दमन एवं दीव में दो-दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई हैं।

मंत्रालय ने कहा कि हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ पुनर्मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).