हैदराबाद, छह सितंबर तेलंगाना के हैदराबाद में सेना से सेवानिवृत्त पति-पत्नी में झगड़ा हो गया, जिसके बाद पत्नी ने सेवानिवृत्त मेजर की कथित रूप से चाकू घोंप कर हत्या कर दी।
पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुई थीं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को बहस के बाद 50 वर्षीय महिला ने अपने 43 साल के पति के सीने में चाकू घोंप दिया।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और पड़ोसी सेवानिवृत्त मेजर को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े | PUBG गेम खेलने में असमर्थ होने पर पश्चिम बंगाल में ITI के छात्र ने की खुदकुशी, गेम बैन होने से था परेशान.
पुलिस ने बताया कि सेवानिवृत्त मेजर एक कंपनी में मुख्य सुरक्षा अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मालूम चला है कि दंपति की अक्सर लड़ाई होती थी और सेवानिवृत्त मेजर ने करीब महीने भर पहले अपनी पत्नी को पीटा था।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY