विदेश की खबरें | पोखरा विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों में नेपाल के एक प्रतिष्ठित पत्रकार भी शामिल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 16 जनवरी पोखरा में हुए यति एयरलाइंस के विमान हादसे में मारे गए 68 लोगों में नेपाल के प्रतिष्ठित पत्रकार त्रिभुवन पौडयाल भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि रविवार को पोखरा के नव-निर्मित हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान यति एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसपर चालक दल और यात्रियों सहित कुल 72 लोग सवार थे। यह नेपाल में पिछले 30 वर्षों में हुआ सबसे भयावह विमान हादसा था।

पौडयाल (37) फेडरेशन ऑफ नेपाली जर्नलिस्ट (एफएनजे) की केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे।

पौडयाल के शव की पहचान हो गई है।

एफएनजे ने एक बयान जारी कर उनकी मृत्यु पर शोक जताया है।

बयान में संगठन ने कहा है, ‘‘उनकी मृत्यु से नेपाली पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।’’

पोखरा के रहने वाले पौडयाल स्थानीय अखबार, एफएम रेडियो और टीवी चैनल सहित कई मीडिया संस्थानों से जुड़े हुए थे।

उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी और बेटा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)