नयी दिल्ली, एक सितंबर पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर में 23 साल वर्षीय एक व्यक्ति ने गांव में रहने की अवधि का मकान का किराया देने के लिए दबाव डाले जाने पर अपने साथ रहने वाले दो लोगों की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, कमरे में अपने साथ रहने वाले दो लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी साकिर उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अपने गांव भाग गया लेकिन उसे दिल्ली पुलिस की एक टीम ने शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े | Corona pandemic: क्या बाहर से आकर नहाना और कपड़े रोज धोना जरूरी है?.
पुलिस के अनुसार, आरोपी रघुबीर नगर में आजम (45) और आमिर हसन (46) के साथ किराये के फ्लैट में रह रहा था, जिसके लिये वे प्रति माह 4000 रुपये किराये के तौर पर दे रहे थे। आजम और आमिर उस मकान में 1994 से रहते थे।
पुलिस के मुताबिक, इस साल के प्रारंभ में साकिर गांव चला गया था और वह चार महीने बाद गांव से 15 दिन पहले ही लौटा था। आजम और आमिर अब उस पर उन चार महीनों का किराया देने के लिए दबाव बनाने लगे। इस बात पर साकिर की इन दोनों से कहासुनी हो गयी और दोनों ने उसे गालिया दीं। इस पर वह आहत हो गया और बदला लेने की ठानी।
यह भी पढ़े | Earthquake in Palghar: मुंबई से सटे पालघर में भूकंप के झटके, तीव्रता 2.8 मापी गई.
पुलिस के अनुसार 30-31 अगस्त की दरम्यानी रात को साकिर ने सो रहे आजम और आमिर को मार डाला, और भाग गया।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने कहा, ‘‘पुलिस को एक घटना के बारे में कॉल आया और जब पुलिस मौके पर पहुंची तब आजम और आमिर मृत पाये गये और उनके शरीर पर चाकू से वार के निशान थे। ’’
पुरोहित के अनुसार, जांच से पता चला कि मुख्य संदिग्ध साकिर गायब है और फिर सारी बात सामने आयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY