देश की खबरें | उ प्र: अस्पताल के पृथक-वास वार्ड में व्यक्ति की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 जून उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक अस्पताल के पृथक-वास वार्ड में भर्ती अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | Home Isolation Tips: होम आइसोलेशन में क्या है जरूरी, स्वास्थ्‍य विशेषज्ञ ने दी टिप्स.

अधिकारियों के अनुसार टैक्सी चलाने वाले व्यक्ति को सर्दी जुकाम होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उसकी मौत हो गई थी।

मृतक की पत्नी का आरोप है कि डॉक्टरों ने उसके पति का ठीक प्रकार से इलाज नहीं किया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के चलते पश्चिम बंगाल के सभी स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय भटनागर ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि मरीज को उचित उपचार मुहैया कराया गया था।

घटना के संबंध में शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)