Maharashtra: महाराष्ट्र में गाय के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 25 वर्षीय व्यक्ति को गाय के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के लिए गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
नागपुर, 20 फरवरी : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 25 वर्षीय व्यक्ति को गाय के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के लिए गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता है. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शिकायतकर्ता ने व्यक्ति को ऐसा करते हुए पकड़ा था और उसने गाय पर पत्थर भी फेंके थे. यह भी पढ़ें : नोएडा में क्रिकेट के बल्ले और ईंट से हमला करके एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा शोर मचाने पर लोग मौके पर एकत्र हो गए और उस व्यक्ति की पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है.