देश की खबरें | बेंगलुरु-मदुरै विमान में सवार एक यात्री के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडिगो के बेंगलुरु-मदुरै विमान में सवार एक यात्री के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मदुरै पहुंचने के बाद उसकी कोविड-19 की अनिवार्य जांच की गई, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसमें कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण नहीं दिखा था।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई इंडिगो के बेंगलुरु-मदुरै विमान में सवार एक यात्री के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मदुरै पहुंचने के बाद उसकी कोविड-19 की अनिवार्य जांच की गई, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसमें कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण नहीं दिखा था।

संक्रमित व्यक्ति को मदुरै के पृथक-वास केन्द्र में ठहराया गया है।

यह भी पढ़े | टिड्डियों के हमले के मद्देनजर दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने बुलाई बैठक, र्तमान स्थिति और तैयारियों पर की जा रही है चर्चा: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण करीब दो महीने से बंद घरेलू विमान सेवाओं को सोमवार को बहाल किया गया। तब से विभिन्न एयरलाइन में सवार पांच यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

इंडिगो ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘ बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए इस व्यक्ति ने 27 मई 2020 को बेंगलुरु से मदुरै जा रहे इंडिगो के विमान 6ई7214 में यात्रा की थी। मदुरै पहुंचने के बाद वहीं पृथक-वास केन्द्र में उसकी कोविड-19 की अनिवार्य जांच की गई और रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।’’

यह भी पढ़े | कोरोना का भय: मुंबई के धारावी में प्रवासियों की उमड़ी हुजूम, सुबह से कर रहे हैं बसों का इंतजार.

इंडिगो ने बताया कि इस यात्री ने अन्य विमान में सवार अन्य यात्रियों की तरह मास्क, ‘फेस शील्ड’ और दस्ताने पहनने सहित सभी एहतियाती उपाय किए थे।

एयरलाइन ने कहा कि हमारे विमानों को मानक संचालन प्रक्रिया के तहत नियमित रूप से संक्रमण मुक्त किया जाता है।

उसने कहा, ‘‘ चालक दल के सदस्यों को भी 14 दिन तक पृथक-वास में रहने को कहा गया है और सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत हम दूसरे यात्रियों को भी इसकी जानकारी दे रहे हैं ताकि हमारी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।’’

वहीं स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली होकर अहमदाबाद से गुवाहाटी जाने वाले उसके दो यात्रियों के सोमवार को कोविड-19 से संक्रमण होने की पुष्टि हुई।

इससे पहले, मंगलवार को इंडिगो ने कहा था कि 25 मई की शाम को उसकी चेन्नई से कोयंबटूर की उड़ान 6ई381 में सवार एक मुसाफिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

एअर इंडिया ने बुधवार को बताया कि एलायंस एयर की राष्ट्रीय राजधानी से लुधियाना की उड़ान में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद चालक दल के पांच सदस्यों समेत कुल 41 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\