देश की खबरें | नोएडा पुलिस के एक जवान ने प्लाज्मा देकर महिला की जान बचायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रही एक बुजुर्ग महिला को प्लाज्मा देकर नोएडा पुलिस के एक जवान ने मिसाल कायम की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 22 जुलाई नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रही एक बुजुर्ग महिला को प्लाज्मा देकर नोएडा पुलिस के एक जवान ने मिसाल कायम की है।

अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अधिकारी कोविड-19) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 62 स्थित अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित एक महिला (70) भर्ती हैं। उपचार के दौरान उनकी हालत काफी नाजुक हो गई। उन्हें प्लाज्मा की जरूरत पड़ी।

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में 149 नए केस, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4176 हुई: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि उनके किसी परिचित ने सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा से प्लाज्मा की व्यवस्था करने के लिए मदद मांगी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि एसीपी ने इस बात की सूचना उन्हें दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने नोएडा पुलिस के जवानों को संदेश दिया कि जो व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो कर घर लौटा है तथा उसके 28 दिन पूरे हो गए हैं। अगर उनमें से कोई प्लाज्मा दान करना चाहता है तो वह सूचित करें।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट और 18 अन्य विधायको ने हाई कोर्ट से की ये मांग, केंद्र सरकार को कानून एवं न्याय मंत्रालय के सचिव के जरिए मामले में एक पक्षकार बनाया जाए.

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 में तैनात कांस्टेबल अमित कुमार ने सहर्ष प्लाज्मा दान करने की इच्छा व्यक्त की तथा उन्होंने हॉस्पिटल में जाकर सोमवार को प्लाज्मा दान किया।

उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने जवानों की मदद से प्लाज्मा डोनेशन बैंक की स्थापना की है। उन्होंने बताया कि पुलिस के जो जवान कोविड-19 से संक्रमित हुए थे तथा ठीक होकर अस्पताल से लौट आए हैं, उनकी सहमति से प्लाज्मा डोनेशन बैंक की स्थापना की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस के 60 जवान अब तक कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं और 16 कर्मियों का उपचार चल रहा है। इनमें 41 कर्मी ठीक हो कर घर जा चुके हैं, जबकि एक जवान की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\