पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीया किशोरी को इसी थाना क्षेत्र के पंकज कुमार बिंद ने 30 जून 2022 को अगवा कर लिया था।
गड़वार के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर पंकज कुमार बिंद के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के सिंहाचवर गांव के समीप पंकज कुमार बिंद को अगवा किशोरी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बरामद किशोरी ने बयान दिया है कि पंकज कुमार बिंद उसे अगवा कर गुजरात ले गया तथा उसके साथ लंबे समय तक बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की बलात्कार के आरोप की धारा व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करते हुए पंकज कुमार बिंद को सोमवार को बलिया की एक अदालत में पेश किया जहां से बिंद को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY