देश की खबरें | पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सेना का एक जवान शहीद हो गया।
श्रीनगर, 12 अगस्त जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सेना का एक जवान शहीद हो गया।
इस दौरान एक अन्य जवान घायल हो गया।
अधिकारियों ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के कामराजीपोरा गांव के एक बाग में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में तड़के तलाश अभियान चलाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक जवान ने दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और कुछ ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

